पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया भट्टा टीओपी पुलिस की तत्परता से 8 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत स्थिर
Purnea East, Purnia | Apr 6, 2026
पूर्णिया शहर के भट्टा टीओपी की पुलिस टीम के जवानो ने सड़क हादसे में घायलों को मसीहा बनकर बचा लिया । दो कार की टक्कर में जख्मी हुए 8 लोगों को हादसे के महज 15 मिनट के भीतर GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए 2 लोगों की जान बच सकी।शहर के आर.एन. साह चौक से बस स्टैंड जाने वाली सड़क से सटे महबूब खान टोला जाने वाले मुख्य मार्ग के पास हादसा हुआ