मुरादाबाद: धर्मान्तरण कराने वाली इंस्टिट्यूट संचालिका पति सहित गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि, सिविल लाइन पुलिस ने रक्षन्दा खान और उसके पति पर धारा 299/251(2)/318(1) बीएन्स एवं धारा 3/5 यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इंस्टिट्यूट संचालिका रक्षन्दा खान मूल रूप से कानपुर की रहने वाली और पिछले कई सालों से मुरादाबाद में रह कर सिविल लाइन इलाके में ब्यूटी इंस्टिट्यूट चला रही थी।