मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन इलाके के एमडीए में स्थित किंग मटन शॉप से चोरों ने 40 हजार नकदी,तीन कैमरे किए चोरी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एमडीए में स्थित किंग मटन शॉप से चोरों ने गुरुवार देर रात 40 हजार नकदी और तीन कैमरे चोरी कर लिए है शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। नगर के सिरकोई भूड़ निवासी सरफराज सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार क्षेत्र में सोनकपुर स्टेडियम के पास किंग मटन नाम से पार्टनरशिप में मटन शॉप चलाते हैं।