सागर नगर: सागर के लिंक रोड स्थित बर्तन की दुकान के शटर के ताले टूटे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
सागर शहर में लगातार चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाजार लिंक रोड स्थित कैलाश कुमार जैन की बर्तन की दुकान के शटर के चोर ने ताले तोड़े हैं हालांकि चोर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाया। आज सुबह दुकानदार कैलाश कुमार जैन दुकान पहुंचे तो उन्हें शटर के ताले टूटे हुए मिले उन्होंने सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी।