प्रतापपुर: प्रतापपुर पहुंचे उपायुक्त रवि आनंद, विभिन्न संस्थानों का किया औचक निरीक्षण
प्रतापपुर (चतरा): चतरा के उपायुक्त रवि आनंद गुरुवार को प्रतापपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, निर्माणाधीन परीक्षण भवन तथा प्रखंड कार्यालय का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्