घंसौर: भक्ति और सादगी से मनाया गया संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव
Ghansaur, Seoni | Apr 14, 2026 भक्ति और सादगी के साथ मनाया गया संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव “आडम्बर नहीं, आध्यात्म हमारी पहचान” का संदेश घंसौर (सिवनी)। घंसौर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रीराम मंदिर धर्मशाला में हवन-पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।