खिलचीपुर: खिलचीपुर नगर में सुचारु एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विधायक ने ट्यूबवेल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
खिलचीपुर नगर में नगरवासियों को सुचारु एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी के द्वारा रविवार की शाम 7:00 बजे के लगभग बस स्टैंड परिसर में नवीन ट्यूबवेल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। वही श्री दांगी ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।