अरवल: NEET परीक्षा को लेकर अरवल में सघन चेकिंग अभियान, होटल-लॉजों की हुई जांच
Arwal, Arwal | Jun 21, 2026 राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा रात्रि में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न होटल, लॉज, धर्मशाला, बस अड्डा एवं अन्य ठहराव स्थलों पर सघन चेकिंग की गई।