मरवाही: मरवाही रेंज में जान जोखिम में डालकर हाथियों के करीब पहुंचे लोग, हाथियों को पत्थर मारते का वीडियो हुआ वायरल
मरवाही वन मंडल क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों के झुंड के बेहद करीब पहुंचते और उन्हें पत्थर मारकर उकसाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।