बरौली: खेलते समय लापता हुई बच्ची को पुलिस ने पड़ोसी गांव से बरामद कर पिता को सौंपा
बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा गांव से खेलने के दौरान अचानक बच्ची गायब हो गई थी। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को रुपनछाप गांव के समीप से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची को उसके बाबा ददन यादव को सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने दी।