बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे सिमरोल के समीप की निवासी एक 32 वर्षीय महिला नर्मदा नदी मे नहाने के दौरान गहरे व तेज बहाव वाले पानी मे चली गई व बहते हुए डूबने लगी। इसी दौरान घाट पर स्नान कर रहे लोगों की आवाज सुनकर गोताखोर बाबूलाल मंगले सहित साथियों ने तुरंत गहरे पानी मे पहुंचकर ट्यूब की मदद से महिला की जान बचाते हुए सुरक्षित