लखीसराय जिले में उत्पाद थाना पुलिस ने मंगलवार को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए सघन छापेमारी की। अभियान में दो शराब तस्करों को देसी व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बड़हिया से 23.4 लीटर विदेशी शराब के साथ कुंदन कुमार, जबकि धर्मरायचक से तीन लीटर देसी शराब के साथ रंजीत मिस्त्री पकड़े गए। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से सात पियक्कड़ों को नशे की