गोपालगंज: मैनपुर गांव निवासी युवक की ससुराल से लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोपालगंज - मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। दो दिन पहले यूपी के कुशीनगर के बाघाचौर स्थित गए थे अपने ससुराल। ससुराल से लौटने के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया था भर्ती। डॉक्टरों ने मज़दूर को किया मृत घोषित। परिजनों में मचा कोहराम। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय राजू साह के रूप में हुई।