रामनगर: मिशन शक्ति के तहत रामनगर पुलिस की पहल से पति-पत्नी एक साथ रहने को हुए राजी, दोनों परिवार में खुशी
मिशन शक्ति के तहत रामनगर पुलिस की पहल पर पति-पत्नी एक साथ रहने को हुए राजी। दोनों परिवार में खुशी का माहौल। आज बुधवार की दोपहर 12:00 बजे रामनगर पुलिस ने बताया मीतपुर निवासी महेश रावत और उनकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया था। थाने में शिकायत किया था। दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। जिसके बाद दंपती ने दोबारा साथ रहने की इच्छा व्यक्त की।