ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान क्षेत्र में भू- माफिया यहां की शासकीय भूमियों पर मौका पाकर कब्जा जमा रहे है। जिसकी शिकायत आज शनिवार दोपहर 12:50 मिनट पर ग्रामीण कैलाश साहू ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुँच कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। शिकायत पर जिम्मेदार ध्यान नही देते।