केतार: केतार के पालनगर में पतोहू की हत्या के आरोप में सास को किया गया गिरफ्तार
Ketar, Garhwa | Oct 22, 2025 केतार थाना क्षेत्र के पालनगर गांव निवासी अशोक पासवान की पत्नी बिंदा देवी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर अपराह्न करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि बिंदा देवी पर अपनी पतोहू रेणु देवी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिंदा देवी को बांसडीह के बीघा टोला से गिरफ्तार किया