हनुमानगढ़: गांव नवा के पास तुड़ी मशीन से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, ट्रॉली समेत तुड़ी जलकर हुई राख
जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नवां में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तुड़ी बनाने की मशीन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली में रखी तुड़ी देखते ही देखते जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की चपेट में आकर ट्रॉली भी पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।