विधानसभा क्षेत्र तारानगर में राजगढ़-बूँगी परियोजना के अधीन अधूरे पड़े कार्यों को लेकर सोमवार को भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने जयपुर में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात कर टंकी नहीं बनने से अधूरी पड़ी पेयजल लाईनो के कारण विधानसभा के रतनपुरा सहित कगांवों में पेयजल संकट से अवगत करवाया।