शाहजहांपुर: कीचड़ भरे सीएचसी मार्ग पर डाले गए पत्थर, निर्माण कार्य शुरू, जल्द मिलेगी राहत
शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर जाने वाले जर्जर मार्ग की हालत सुधरने लगी है। लंबे समय से खराब पड़ी सड़क पर नगर पंचायत की ओर से पत्थर डालकर निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ से मरीजों व एंबुलेंस चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। कीचड़ में फंसी एंबुलेंस का वीडियो वायरल होने