जशपुर: एल-नीनो के मद्देनजर किसानों को वैकल्पिक फसलों की सलाह, दलहन-तिलहन की खेती पर मिलेगा ₹15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन
संभावित एल-नीनो और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से टिकरा भूमि में धान के बजाय दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती अपनाने की अपील की है। विभाग के अनुसार अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल, रामतिल, कुल्थी, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलें कम पानी में बेहतर उत्पादन देती हैं। टिकरा भूमि में धान के स्थान पर इन फसलों की खेती करने वाले किसानों को शा