एटा: पिलुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
एटा पिलुआ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे भदवास गांव के पास हुई।मृतक की पहचान विकास उर्फ भोले (पुत्र महेश चंद, निवासी ग्राम भदुआ, थाना पिलुआ) के रूप में हुई है। विकास अपनी मोटरसाइकिल (UP82AW4633) से बाजार से घर लौट रहे थे, तभी गुलाबपुर के पास उन्हें टक्कर मार दी गई।