सूरतगढ़: थर्मल पावर स्टेशन में हादसा, ड्यूटी के दौरान डिग्गी में डूबने से सीनियर टेक्नीशियन की मौत, मर्ग दर्ज
सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन में रविवार को ड्यूटी के दौरान सीनियर टेक्नीशियन नरेंद्र सिंह सिसोदिया की पानी की 10 फीट गहरी डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। वे रूटीन निरीक्षण पर गए थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर सहकर्मियों ने तलाश की तो डिग्गी में डूबे मिले। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।