रूड़की: नगर निगम रुड़की के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया
नगर निगम रुड़की के सभागार में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। इस तहसील दिवस में क्षेत्र के लोगों के द्वारा अपनी 45 शिकायतें दर्ज कराई गई है। जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेज दिया गया है। साथ ही जल्द ही शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए गए है।