रूड़की: कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में बिजली के पोल में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत से पाया आग पर काबू
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में सोमवार की देर रात बिजली के एक पोल में अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक पोल पर लगे कुछ वायर जलकर राख हो गए थे। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।