रूड़की: रुड़की कोतवाली पहुंचकर एक व्यक्ति ने रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी कर भूमि अपने नाम करने का आरोप लगाया
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी शहजाद ने अपनी बहन के रिश्तेदारों पर बहन की भूमि धोखाधड़ी से अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी बहन के ससुराल पक्ष ने उनके पति के साथ धोखाधड़ी करते हुए भूमि अपने नाम करा ली है। इसके साथ ही उनकी बहन के पति को कोई रकम नहीं दी है। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।