गोला: बड़हलगंज में निजी अस्पताल में बालिका की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर में बड़हलगंज में निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग अंबिका की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।