टेहरोली: परगहना में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, कार सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
तहसील टहरौली क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे परगहना बंबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लुधियाई निवासी ध्रुव चतुर्वेदी (27) पुत्र स्व. जयपाल अपनी कार से मोंठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार आगे चल रही गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराने पर हादसा हुआ है