लोहरदगा: घाघरा में कांग्रेस पार्टी की लोहरदगा लोकसभा स्तरीय हाई लेवल मीटिंग आज, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के द्वारा आज गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में लोहरदगा लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी मंत्री रामेश्वर उरांव,, मंत्री बादल पत्रलेख, लोहरदगा लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत, आलोक साहू सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे