लोहरदगा: लूथरन मैदान में स्वीप कार्यक्रम सह जेंडर अभियान व नई चेतना 2.0 के अंतर्गत महिला फुटबॉल प्रतियोगिता हुई संपन्न
पलाश जेएसएलपीएस द्वारा स्वीप कार्यक्रम सह जेंडर अभियान नई चेतना 2.0 के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन लूथरन मैदान में किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वो मतदान अवश्य करें। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नही जुड़ा है, प्रत्येक बूथ स्तर पर *आई एम वेरीफ़ाईड वोटर अभियान* चलाया जा रहा है।