छोटी सरवन: कटुंबी गांव में अचानक आंखों के सामने आई तेज रोशनी, मवेशी से टकराई बाइक; व्यक्ति को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
दानपुर थाना क्षेत्र के कटुंबी गांव में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक हुए एक हादसे में वह घायल हो गया।जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, परिजनों ने बताया कि शांतिलाल पुत्र छतर सिंह निवासी डेरी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।