मंझिआंव: मझिआंव में सांप काटने से किशोरी की मृत्यु
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत टरहे गांव में सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनील पासवान की पुत्री मोहिनी कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहिनी कुमारी घर में सो रही थी, तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए। इस दौरान उसकी हालत