बेगूसराय: बेगूसराय के मोहनपुर में पूर्व मुखिया का कांग्रेस नेता के घर समेत तीन घरों में हुआ भीषण चोरी,
बेगूसराय में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है, जहां एक ही रात में पूर्व मुखिया और कांग्रेस नेता महेश सिंह के घर समेत तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।