दारू: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय से जागरूकता वाहन रवाना
दारू प्रखंड मुख्यालय से दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत जागरूकता वाहन को सोमवार को अंचलाधिकारी अदिति गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कौशल रथ प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी गाँवो में घूम घूमकर युवाओं को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे ।