गढ़वा: भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए गढ़वा में हर माह होगा अंचल दिवस और थाना दिवस: गढ़वा उपायुक्त
Garhwa, Garhwa | Jun 9, 2026 गढ़वा जिले में भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर अब हर माह अंचल दिवस और थाना दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक माह की 15 तारीख को अंचल कार्यालय में और 30 तारीख को थाना परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम होगा। इन दिनों भूमि विवाद, सीमांकन, नामांतरण, लगान अद्यतन, अतिक्रमण और दखल-कब्जा स