नुआंव: आगामी 7 फरवरी को लोहिया जगदेव इंटर कॉलेज में जगदेव जयंती मनाने को लेकर नुआंव में आयोजित की गई बैठक
Nuaon, Kaimur | Jan 10, 2025 आगामी 7 फरवरी को लोहिया जगदेव इंटर कॉलेज में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने को लेकर नुआंव में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजसेवी सत्येंद्र कुशवाहा, शिव जन्म कुशवाहा, सहित कुशवाहा समाज के दर्जन लोग उपस्थित रहे। जहां बैठक में 7 फरवरी को जगदेव जयंती मनाने को लेकर चर्चाएं की गई।