नुआंव: कन्हुआं में पेड़ की लकड़ी काटते समय एक व्यक्ति पेड़ से गिरी लकड़ी की चपेट में आकर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Nuaon, Kaimur | Jan 5, 2025 जानकारी के अनुसार प्रखंड के कन्हुआं में पेड़ की लकड़ी काटने एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पेड़ की लकड़ी काट रहे व्यक्ति के ऊपर पेड़ से लकड़ी गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है। घायल कन्हुआं का रहने वाला श्री भगवान राम बताया जाता है।