नुआंव: रामगढ़ दैतरा बाबा के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | Jan 9, 2025 गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे रामगढ़ दैतरा बाबा के समीप एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जहां घायलों का इलाज रामगढ़ निजी अस्पताल में कराया गया। घायल संदीप कुमार व उनकी पत्नी चांदनी कुमारी बताई जाती है। जो नोनार गांव अपने ससुराल से पत्नी को बाइक पर बैठाकर अपने गांव नौगढ़ जा रहे थे।