खैरथल तिजारा को विकास की नई दिशा देंगे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, बुधवार को संभाला पदभार
Kishangarhbas, Alwar | Apr 1, 2026
बुधवार दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जिला कलेक्टर खैरथल का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में सभी उपखंड अधिकारियों तहसीलदारों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा की और जिले में चल रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता रहेगी।