बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया.