जगदीशपुर: भागलपुर में महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में गांधी जी के विचारों और मूल्यों को याद करने के साथ-साथ उनकी स्मृतियों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों, विशेषकर लाजपत पार्क और उस स्थान के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा, जहां उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया था।