पेटरवार: पेटरवार में वन संरक्षण पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित
पेटरवार के वन सभागार में आज बुधवार समय लगभग एक बजे केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति, उत्तरी छोटानागपुर झारखंड के बैनर तले वन विभाग, झारखंड सरकार और ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समिति की एकदिवसीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में वन समिति सदस्य, ग्रामीण और विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।