कांडी: कांडी प्रखंड के श्रीनगर गांव के लापता युवक का पलामू में पेड़ से लटका मिला शव
Kandi, Garhwa | Jul 4, 2026 गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर गांव से बीते एक जुलाई से लापता 23 वर्षीय युवक ओमप्रकाश कुमार का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। युवक का शव पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पिपरा अहरतर भौंराहा गांव स्थित पहाड़ी के पास एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों ने जब सुबह पहाड़ी के किनारे