महाराजगंज: चुरुवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
12 जून शुक्रवार की सुबह 10 बजे के आसपास निगोहा थाना क्षेत्र निवासी अधेड़ व्यक्ति जो बछरावां कस्बे से अपने गांव की ओर जा रहा था। प्रयागराज मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। एन एच ए आई की एंबुलेंस की सहायता से व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।