बारा: बघोलवा में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के लोग 31 दिन से धरने पर बैठे
बारा क्षेत्र के बघोलवा में आज बृहस्पतिवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं,उन्होंने बताया कि पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा है,तो वहीं यह लोग लगातार 31 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं,इस दौरान बताया गया की बघोलावा गांव स्थित डामर प्लांट को हटाने सहित 11 सूत्रीय मांगे उठाई गई है।