दरभंगा: तीन दिवसीय 54 वां मिथिला विभूति पर्व समारोह को लेकर दरभंगा के हराही तालाब पास स्थित विद्यापति सेवा संस्थान में बैठक
तीन दिवसीय 54 वां मिथिला विभूति पर्व समारोह 22 नवंबर से होगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए विद्यापति सेवा संस्थान की आम सभा संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में हुई। संस्थान के अध्यक्ष सह संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह जानकारी विद्यापति सेवा संस्थान ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।