सोहागपुर: सोहागपुर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में एकत्रित दान राशि की जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर में सकल हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम गुरुवार शाम 4 बजे एक ज्ञापन सौंपकर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान एवं चंदा राशि के उपयोग की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में मंदिर निर्माण हेतु प्राप्त दान राशि के लेखा-जोखा, खर्च और वित्तीय पारदर्शिता की स्वतंत्र जांच कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई ज