बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोक सभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार सुबह वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन की सूचना पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।