मुरादाबाद: प्रेमनगर एकता कॉलोनी में बिना मानचित्र पास कराए निर्माणाधीन मकान पर एमडीए ने चलाया बुलडोजर
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर संचालित की जा रही है। उपाध्यक्ष श्री अनुभव सिंह,निर्देशों के अनुपालन में प्रेम नगर एकता कॉलोनी में संजय कुमार के बिना मानचित्र पास कार्य अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।