मुरादाबाद: सोना तस्करों के पेट से निकले एक करोड़ रुपये कीमत के सोने के कैप्सूल, चारों गिरफ्तार, एसपी सिटी ने किया घटना का खुलासा
मुरादाबाद पुलिस ने आज सोना तस्करी मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है,पुलिस ने 4 तस्करों से कुल 27 सोने के कैप्सूल बरामद किए है,जिनका वजन एक किलो से ज्यादा है और इस सोने की कीमत भी एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है,पकड़े गए चारों लोगो पड़ोसी जनपद रामपुर की तहसील टांडा के रहने वाले है।