डोमचांच: नवादा गांव में भीषण गर्मी से सुनसान हुईं गलियां
डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। जहां पहले मुख्य बाजारों की सड़कें दोपहर में सुनसान रहती थीं, वहीं अब गांवों की गलियां भी वीरान नजर आने लगी हैं। गुरुवार को दोपहर 2 बजे डोमचांच क्षेत्र के नवादा गांव में गलियां पूरी तरह सुनसान दिखीं।